Posts

Showing posts from December, 2019

धमतरी नगर निगम में कांग्रेस 21 और बीजेपी 15 वार्डों में आगे,मतगणना जारी

Image
धमतरी.  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले हुए नगर निगम के चुनावों में अब कांग्रेस 21 बीजेपी 15 जनता कांग्रेस शून्य और अन्य ने  4 वार्डों में बढ़त बनाई है। यहां दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक के इन रुझानों के बाद भी वोटों की गिनती जारी है। छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों में वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह से जारी है। कुल 10 नगर निगमों और 38 नगर पालिकाओं में वार्ड वार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  शुरूआती तौर पर सामने आ रहे नतीजों के मुताबिक कांग्रेस, बीजेपी से आगे है। पीछे-पीछे जनता कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले मत भी नजर आ रहे हैं। राज्य के 10 नगर निगम, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर में चुनाव हुए।

रायपुर नगर निगम में कांग्रेस 30 और बीजेपी 28 वार्डों में काबिज

Image
रायपुर.  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम चुनावों का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। यहां के 70 वार्डों में से 30 पर कांग्रेस, 28 पर भाजपा और जनता कांग्रेस ने 2 व अन्य ने 10 वार्डों पर बढ़त बनाई है। यह शाम 5 बजे तक की स्थिति है। अब भी मतों की गिनती जारी है। छत्तीसगढ़ के सभी निकाय चुनावों में वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह से ही हो रही है ।  कुल 10 नगर निगमों और 38 नगर पालिकाओं में वार्ड वार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अन्य क्षेत्रों के शुरूआती तौर पर सामने आ रहे नतीजों के मुताबिक कांग्रेस, बीजेपी से आगे है। पीछे-पीछे जनता कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले मत भी नजर आ रहे हैं। राज्य के 10 नगर निगम, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर में चुनाव हुए।

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अपडेट करने के लिए 8500 करोड़ रु. का फंड, सरकार ने कहा- कोई दस्तावेज नहीं देना होगा

Image
नई दिल्ली.  केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट करने को मंजूरी दे दी है। एनपीआर अपडेशन के लिए कैबिनेट ने 8500 करोड़ रुपए के फंड आवंटन को भी स्वीकृति दी है। इसमें देश के नागरिकों का डेटा होगा। अगले साल अप्रैल से एनपीआर अपडेट करने का काम शुरु किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया कि एनपीआर अपडेशन के दौरान व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी को ही सही माना जाएगा, उसे कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।

चरित्र पर संदेह के चलते कम्प्यूटर इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की, टुकड़े कर शव सेप्टिक टैंक में फेंका

Image
नई दिल्ली |  दिल्ली में एक हार्डवेयर कम्प्यूटर इंजीनियर ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। अाराेपी ने रविवार सुबह थाने में पहुंचकर अात्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि शव के टुकड़े कर फेंका है। पुलिस ने आउटर दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में स्थित अाराेपी की मां के घर से शव बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान आशू के रूप में हुई है।  मरने वाली महिला का नाम सीमा था। सीमा के भाई संतोष ने बताया कि 2-3 महीने से आशू अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के साथ किराड़ी में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे वह सीमा को अपनी मां के घर ले गया। तीनों बेटियाें काे किराए के घर पर ही छाेड़ गया। सीमा की हत्या के बाद आशू का पिता राकेश पाल, मां और 2 छोटे भाई फरार हैं। संतोष के अनुसार आशु ने शनिवार रात करीब 10.30 बजे अपनी सास चमेली देवी को फोन कर सीमा की हत्या की जानकारी दी थी। लेकिन उन्होंने मजाक साेचकर यह बात किसी को नहीं बताई।

सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए गए तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत

Image
मुंबई.  शहर के गोवंडी इलाके में सोमवार शाम को सेप्टिक टैंक साफ करते समय तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गोवंडी के रहेजा कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित गणेशवाड़ी में सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए तीन सफाईकर्मियों को बुलाया गया था। ये तीनों सेप्टिक टैंक के अंदर तो गए लेकिन बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने इस मामले में सोसाइटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब काफी देर तक तीनों बहार नहीं निकले तो वहां अफरतफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह से वहां से बाहर निकाला। अचेत अवस्था में तीनों को शताब्दी अस्पताल ले जाय गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  आपको बता दें कि इससे पहले नालासोपारा में भी कुछ महीने पहले सेप्टिक टैंक साफ करते समय तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गयी थी, उनकी भी मौत दम घुटने के कारण ही हुई थी। एक सार्वजनिक याचिका द्वारा इस बात की जानकारी सामने आई कि, मुंबई और आसपास के जिलों में सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। 17 दिसंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस बारे में राज्य सरकार को विस्तृत र

उद्धव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 30 दिसंबर को, अजित पवार बनाए जा सकते हैं उपमुख्यमंत्री: रिपोर्ट

Image
मुंबई.  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 30 दिसंबर को हो सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक राकांपा नेता ने बताया है कि इसमें अजित पवार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। 29 नवंबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। करीब 15 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था। अब माना जा रहा है कि करीब एक महीने बाद सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।