Posts

Showing posts from August, 2021

भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आरंभ

Image
  जगदलपुर। भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आरंभ आज शाम राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।धरमपुरा स्थित अविनाश इंटरनेशनल में आयोजित चिंतन शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस मौकै पर प्रदेश प्रदेश प्रभारी ड़ी.पुरंदेश्वरी,सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम कौशिक, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह सहित प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री नारायण चंदेल,भूपेन्द्र सवन्नी,किरण देव,केदार कश्यप,विक्रम उसेण्डी,मोहन मंडावी,महेश गागडा़,लता उसेण्डी आदि सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

12 करोड़ की मालकिन हैं सरपंच, लोकायुक्त का छापा..

Image
  रीवा(मप्र)। जिले के बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह परिहार के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की है। टीम को अब तक 12 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। दो आलीशान बंगलों की कीमत ही साढ़े तीन करोड़ रुपए है। एक बंगला एक एकड़ में बना है, जिसमें गार्डन और स्विमिंग पूल भी है। 36 प्लाट के कागजात मिले हैं, जिसमें अब तक सिर्फ 12 प्लाट की कीमत 80 लाख रुपए है। चारों ठिकानों से 30 गाडिय़ां मिली हैं। घर से सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं। दो क्रशर प्लांट भी सरपंच के नाम पर हैं। सुधा सिंह की ज्यादातर कमाई क्रशर प्लांट और अवैध लाइमस्टोन की खुदाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह 4 बजे छापेमार कार्रवाई शुरू की है। सुधा सिंह 2015 में सरपंच बनी थीं। लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त टीम को दोनों बंगलों से 36 प्लाट के दस्तावेज मिले हैं। इसमें से सिर्फ 12 प्लाट की कीमत 80 लाख रुपए है। टीम 24 भू-खंडों का का मूल्यांकन कर रही है। अनुमान व्यक्त की जा रहा है कि इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इसमें से दो दर्जन भूखंड रीवा शहर और आस-पास के बड़े कस्बों में ह

15 सितंबर से कैट का हल्ला बोल, विदेशी ई - कामर्स कंपनियों के खिलाफ विरोध

Image
   रायपुर। विदेशी ई कामर्स कंपनियों के खिलाफ देशभर के व्यापारी लामबंद हो गए है। कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 15 सितंबर से विदेशी ई कामर्स कंपनियों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू किया जाएगा। यह राष्ट्रीय अभियान 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए नौ सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि विदेशी ई कामर्स कंपनियों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसकी वजह से देश का खुदरा व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इन कंपनियों पर सख्ती बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द नए नियमों को लागू किया जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारवानी ने बताया कि देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारी संगठन केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल द्वारा उपभोक्ता कानून के अंतर्गत ई कामर्स नियमों के ड्राफ्ट का खुला समर्थन करते है। नए नियमों के लागू होने के बाद ही खुदरा कारोबार के लिए सही साबित होगा।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

Image
जगदलपुर ।  *विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम के अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू सभापति कविता साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के राजीव गांधी वार्ड के 6 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रभारी मंत्री एवं आबकारी एवं उधोग विभाग के मंत्री के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की* *विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने कार्यालय में शहर के राजीव गांधी वार्ड में के अतुल सिंह चौहान पिता जितेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपए, शालिनी पाल पिता सुनील पाल को 10 हजार रुपए,नीला सुक्रिया पति एस जयराम को 10 हजार रुपए, अनिल वानखेड़े पिता अरुण वानखेड़े को 10 हजार रुपए,गौरव तिवारी पिता बसंत तिवारी को 10 हजार रुपए एवं समिरुद्दीन पिता जहीरुद्दीन निवासी राजीव गांधी वार्ड को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता बस्तर के प्रभारी मंत्री एवं आबकारी एवं उधोग विभाग के मंत्री कवासी लखमा जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की* *आर्थिक सहायता प्राप्त करने पर हितग्राहियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश ब

गौरेला पेंड्रा मरवाही : छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन होगा सत्यापन

Image
  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन गाईड लाईन अनुसार छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण-पत्रों का ऑनलाईन छात्रवृत्ति पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।               जिले में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पालिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2021-22 से ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में आवेदन करने के लिए लोक सेवा केन्द्र द्वारा जारी ऑनलाईन आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य होगा, जो  edistrict.cgstate.gov.in  वेबसाइट पर उपलब्ध हो, मान्य होगा, विद्यार्थियों के आधार कार्ड में कोई त्रुटि (नाम, जन्मतिथि, पता) सुधार हो तो अवश्य करा लेवें साथ ही विद्यार्थी द्वारा पोर्टल पर प्रदाय किये गये बैंक खाते की  सीडिंग आधार नम्बर से करवान

गरियाबंद : ग्राम पंचायतों में 1 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है पंजीयन

Image
  भूमिहीन कृषि मजदूर होगें लाभान्वित राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पात्र श्रमिकों को मिलेगा 6 हजार रूपये सालाना राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत जिले में 1 सितम्बर से ग्रामीण मजदूरों का पंजीयन कार्य ग्राम पंचायतों में प्रारंभ हो रहा है। आवेदन पंजीयन हेतु सभी ग्राम पंचायतों में समुचित प्रबंध किया गया है। योजना के अंतर्गत चयनित भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 6 हजार रूपये की राशि राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता बतौर दी जायेगी। भूमिहीन कृषि मजदूरों को संबल प्रदाय करने की दृष्टि से राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 से प्रारंभ किया जा रहा है। योजनांतर्गत कट ऑफ डेट (पात्रता दिनांक) 01 अप्रैल 2021 होगा। 01 अप्रैल 2021 की स्थिति में योजनांतर्गत निर्धारित पात्रता होनी चाहिए। योजना अंतर्गत पात्रता केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को होगी। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे सभी मूल निवासी भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे, जिस परिवार के पास कृषि भूमि नहीं है। पट्टे पर प्राप्त शासक

महासमुंद : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 13 से 20 सितम्बर तक

Image
  कलेक्टर   ने   ली   कार्यक्रम   की   तैयारियों   की   बैठक   करीबन  4  लाख  74  हजार   बच्चों   और   किशोरों   को   कृमि   मुक्ति   की   दवा   खिलायी   जाएगी राष्ट्रीय   कृमि   मुक्ति   दिवस   कार्यक्रम   का   आयोजन   दिनांक  13  से  20  सितम्बर  2021  तक   तथा   छुटे   हुए   बच्चों   को   यह   दवा  21  से  23  सितम्बर  2021  के   बीच   मॉप   दिवस   पर   खिलाई   जायेगी।   राष्ट्रीय   कृमि   मुक्ति   दिवस   देश   में   हर   बच्चे   को   कृमि   मुक्त   करने   के   लिए   स्वास्थ्य   एवं   परिवार   कल्याण   मंत्रालय ,  भारत   सरकार   की   एक   पहल   है। इसी   क्रम   में   कलेक्टर   श्री   डोमन   सिंह   ने   आज   राष्ट्रीय   कृमि   मुक्ति   दिवस   कार्यक्रम   की   तैयारियों   की   बैठक   ली।   उन्होंने   स्वास्थ्य   अधिकारियों   को   कहा   कि   कोरोना   संक्रमण   के   विभिन्न   स्वास्थ्य   कार्यक्रमों   को   गंभीरतापूर्वक   आपके   द्वारा   संचालित   किया   जा   रहा   है।   इसके   लिए   मैं   स्वास्थ्य   विभाग   के   पूरे   अमले   को   बधाई   और   शुभकामनाएं   देता   हूं। राष्ट्रीय   कृमि