बिरगांव नगरनिगम के 40 वार्डों का हुआ आरक्षण

 


रायपुर। बिरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया आज पूरी हो गई । इसके बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई उनके लिए जो इन वार्डों से अपनी दावेदारी ठोंक रहे है। इसी आधार पर वार्ड पार्षद चुनाव लड़ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि अभी यहां भाजपा महापौर काबिज है लेकिन अब बदली प्रक्रिया में वार्ड के चुने गए पार्षदों के द्वारा महापौर का चयन होगा इसलिए वार्ड से पार्षद चुनाव जीतना जरूरी होगा और हर पार्षद का वजन भी पहले की तुलना में कहीं ज्यादा होगा। यहां बताना जरूरी होगा कि निगम का यह इलाका कांग्रेस विधायक के विधानसभा में आता है। वहीं जोगी कांग्रेस की भी यहां अच्छी पैठ है इसलिए हर वार्ड में चुनावी संघर्ष निश्चित तौर पर त्रिकोणीय होगा। इसलिए बिरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से गहमागहमी शुरू हो गई है। हालांकि चुनाव में अभी काफी वक्त है। 

वार्ड नंबर 1 अनारक्षित - सामान्य महिला,  वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जाति मुक्त - पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 3 अनारक्षित  - ओबीसी, वार्ड नंबर 4 अनारक्षित - ओबीसी महिला, वार्ड नंबर 5 अनारक्षित महिला - सामान्य, वार्ड नंबर 6 पिछड़ा मुक्त - सामान्य महिला, वार्ड नंबर 7 अनारक्षित, वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति मुक्त - महिला, वार्ड नंबर 9 पिछड़ा महिला - सामान्य, वार्ड नंबर 10 अ.ज.जा. मुक्त - महिला, वार्ड नंबर 11 पिछड़ा मुक्त - सामान्य महिला, वार्ड नंबर 12 अनारक्षित महिला - सामान्य, वार्ड नंबर 13 अनारक्षित महिला - ओबीसी, वार्ड नंबर 14 पिछड़ा मुक्त - सामान्य, वार्ड नंबर 15 अनुसूचित जाति महिला - पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 16 अनारक्षित - सामान्य, वार्ड नंबर 17 पिछड़ा महिला - सामान्य, वार्ड नंबर 18 पिछड़ा मुक्त - सामान्य, वार्ड नंबर 19 पिछड़ा महिला - सामान्य, वार्ड नंबर 20 पिछड़ा मुक्त - सामान्य महिला, वार्ड नंबर 21 अनारक्षित - ओबीसी महिला, वार्ड नंबर 22 अनुसूचित जाति महिला - पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 23 पिछड़ा मुक्त - सामान्य, वार्ड नंबर 24 अनारक्षित - सामान्य, वार्ड नंबर 25 अनारक्षित महिला - ओबीसी, वार्ड नंबर 26 अनारक्षित - महिला, वार्ड नंबर 27 अनुसूचित जाति महिला - पिछड़ा वुर्ग, वार्ड नंबर 28 अनारक्षित  महिला - सामान्य, वार्ड नंबर 29 अनारक्षित - ओबीसी, वार्ड नंबर 30 अनारक्षित - ओबीसी, वार्ड नंबर 31 अनारक्षित महिला - सामान्य, वार्ड नंबर 32 अनारक्षित - सामान्य, वार्ड नंबर 32 पिछड़ा मुक्त - सामान्य महिला, वार्ड नंबर 34 अनारक्षित - ओबीसी, वार्ड नंबर 35 अनारक्षित - सामान्य, वार्ड नंबर 36 अनारक्षित - सामान्य, वार्ड नंबर 37 अनारक्षित - सामान्य महिला, वार्ड नंबर 38 अनारक्षित -  सामान्य महिला, वार्ड नंबर 39 अनारक्षित - ओबीसी महिला तथा वार्ड नंबर 40 अनारक्षित महिला - ओबीसी शामिल है। 

Comments

Popular posts from this blog

Vaccination के लिए सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री को दिए एक करोड़

कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सीरम के CEO अदर पूनावाला ने लगवाई वैक्सीन

हीरापुर छठ तालाब के पास 1.2 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार