श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि जुटाने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने निकाली प्रभात फेरी

 


रायपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा श्रीधाम अयोध्या में चल रहे प्रभु श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए पूरे देश की जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके उसे ध्यान में रखते हुए पूरे देश में "निधि समर्पण महाअभियान' पूरे देश में चलाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर निर्माण के पक्ष में निधि संग्रह हेतु 27 से 30 तक रायपुर पश्चिम विधानसभा में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकालकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

आज शनिवार को राजधानी के रायपुर पश्चिम विधानसभा के गुढ़ियारी, रामसागर पारा, तात्यापारा, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के हजारों कार्यकर्ता रामभक्तों द्वारा गाजे-बाजा के साथ प्रभु श्रीराम दरबार का बालरूप सहित विभिन्न झाँकी प्रदर्शित करते हुए प्रभातफेरी निकाला गया। सुबह से शाम तक कार्यकर्ता क्षेत्र के गली-मोहल्लों में भक्तिपूर्ण हर्षोसोल्लास के साथ श्रीराम जयराम जय जयराम की धुन गाते और जय श्रीराम का जयघोष लगाकर युवा मोर्चा महिला मोर्चा सहित क्षेत्र की भजन मंडलियाँ और सामाजिक संगठन भी इस महाअभियान में जुटे नजर आए।

आम लोगों ने बीच-बीच में श्रीराम जी की आरती एवं नारियल अर्पित कर घर के छतों से पुष्प वर्षा कर  अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने श्रीराम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि 492 वर्ष लंबी प्रतीक्षा के बाद हम सब हिन्दू समाज को प्रभु श्रीराम के मंदिर के पुनर्निर्माण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जन्म-जन्मांतर का पुण्य का उदय हुआ है, तब जाकर इस पुण्यकार्य में तन-मन-धन से योगदान देने का हमें अवसर मिला है। 

इसमें प्रत्येक भारतीय को चढ़-बढकर मुक्त हस्त से सहयोग करना ही चाहिए। कार्यक्रम में राम भजन के साथ ही जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि देने की अपील गई।

Comments

Popular posts from this blog

Vaccination के लिए सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री को दिए एक करोड़

कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सीरम के CEO अदर पूनावाला ने लगवाई वैक्सीन

हीरापुर छठ तालाब के पास 1.2 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार