मीनल चौबे महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनी,प्रदेश व जिला कार्यकारिणी घोषित

 


सीमा संतोष साहू शहर व सोना वर्मा को ग्रामीण जिला की बागडोर

रायपुर। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिला अध्यक्षों की भी  घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष बनाए हैं। 2 प्रदेश महामंत्री और 6 प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं। सीनियर पार्षद मीनल चौबे,ममता साहू,सुषमा खलको,शीतल नायक व रेखा मेश्राम को उपाध्यक्ष,विभा अवस्थी और चंपादेवी पावले को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 

हेमलता शर्मा कोषाध्यक्ष,शैलेन्द्री परगनिहा दीप्ति पांडेय,श्यामबाई साहू,माया बेलचंदन,संगीता शर्मा भावना बोहरा को प्रदेश मंत्री,बिंदु माहेश्वरी प्रदेश कार्यालय मंत्री कल्याणी साहू प्रदेश सह कार्यालय मंत्री,किरण बघेल मीडिया प्रभारी,कीर्तिका जैन सोशल मीडिया प्रभारी,किरण भदौरिया सह प्रभारी होंगी। प्रदेश कार्यसमिति के सात जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। सीमा संतोष साहू को रायपुर शहर जिला अध्यक्ष  घोषित किया गया है। वहीं सोना वर्मा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Vaccination के लिए सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री को दिए एक करोड़

कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सीरम के CEO अदर पूनावाला ने लगवाई वैक्सीन

हीरापुर छठ तालाब के पास 1.2 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार