हिंद स्पोर्टिंग मैदान से विप्र समाज के लोगों का गहरा लगाव, समाज के वरिष्ठ सदस्यों की हुई बैठक


 


पदाधिकारियों व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों की हुई बैठक,20 सदस्यीय कमेटी बनेगी


रायपुर। लगभग 125 साल पुरानी देश की नामी हिंद स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर,से विप्र समाज के लोगों का गहरा लगाव व अपनत्व है। हिंद स्पोर्टिंग एसोसिएशन की कई पीढ़ी इस मैदान के साथ-साथ जुड़ते चले, लेकिन नहीं बदला तो एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एकजुटता व मोहल्ले के लोगों का इस मैदान के प्रति खेलभावना के साथ जुड़ा अपनापन। मैदान की बदहाली को लेकर भी वे समय-समय पर निगम व आरडीए के समक्ष बात रखते रहे हैं। अब यह मैदान शासन के सहयोग से स्पोर्ट्स  काम्पलेक्स के रूप में तब्दील हो रहा है तो एसोसिएशन के लोग चाहते हैं कि उनकी भी सहभागिता इसमें रहे। इसके लिए 20 सदस्यीय कमेटी बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय पिछले दिनों आहूत बैठक में लिया गया। यही कमेटी मैदान व स्पोर्ट्स  काम्पलेक्स के संबंध संस्था की ओर से अपना पक्ष रखने के लिए अधिकृत होगा। विप्र भवन में हुई बैठक में हिंद स्पोर्टिंग एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
गौरतलब है कि फिलहाल लोहे की रेलिंग से इस मैदान की घेरेबंदी की जा रही ताकि बाहरी तत्वों के अतिक्रमण को रोका जा सके। प्रस्तावित स्पोर्ट्स  काम्पलेक्स को लेकर ड्राइंग डिजाइन कई बार बन व बिगड़ चुकी है। जबकि शासन में तब और अब बैठे नेता व अधिकारी कहीं न कहीं इस मैदान में होने वाले राष्ट्रीय फुटबाल स्पर्धा के साक्षी रहे हैं। इसलिए बैठक में तय किया गया है कि मैदान के संबंध में जो भी नीतिगत योजना बने उनके सुझाव व जानकारी में रहे। 
बैठक में वरिष्ठ सदस्य अशोक शर्मा ,नरेंद्र तिवारी ,सुभाष शर्मा, प्रदीप तिवारी,अनिल तिवारी, मनहरण तिवारी,भूपेंद्र शर्मा अधिवक्ता, अशोक दीवान,दिनेश शर्मा,सुरेंद्र दुबे,अविनाश शुक्ल,अनिल दुबे,सभापति प्रमोद दुबे ,मृत्युंजय दुबे,चंद्रशेखर शुक्ला,योगेश तिवारी, आकाश दुबे,विनय तिवारी ,प्रमोद चौबे, कमल दीवान सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी सुमित तिवारी, अभिताभ दुबे उपस्थित थे। सदस्य प्रस्तावित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण के परिप्रेक्ष में महापौर व आयुक्त से चर्चा कर इस संदर्भ में आगे की ठोस कार्यवाही करेंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने खेल गतिविधियों के नियमित संचालन, विप्र प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के आयोजन,समन्वय समिति के गठन ,प्रस्तावित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का नाम हिंद स्पोटिंग स्पोर्ट्स  कांप्लेक्स तथा ब्राह्मणपारा व छत्तीसगढ़ी ब्राह्मणों के एसोसिएशन में सक्रिय भागीदारी सहित पारदर्शिता पूर्ण संचालन के परिप्रेक्ष्य में सुझाव दिए । 
बैठक में योगेश तिवारी , अविनाश शुक्ला, योगेंद्र शंकर शुक्ला ,अमिताभ दुबे, डॉ सुमित तिवारी,अभिषेक शर्मा, अंचल दुबे ने भी अपने विचार रखे । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हिंद स्पोटिंग एसोसिएशन अति शीघ्र संचालित निर्माण एजेंसी के समक्ष अपना पक्ष रख मांगों से अवगत कराएगी। हिंद स्पोर्टिंग के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष संतोष दुबे की अनुपस्थिति में उनके प्रेषित संदेश व भावनाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया। बैठक का संचालन ज्ञानेश शर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से राजू दुबे , अंबर शुक्ला ,विनय तिवारी ,पार्थ चौबे , हर्षित शर्मा, राजेंद्र तिवारी, हरीश मिश्र, नरेंद्र शुक्ला, संजय तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र गौराहा, अभिषेक मिश्रा, अंचल दुबे,मनीष पुराणिक, ललित मिश्रा ,संजय पांडे ,सतीश तिवारी, रमेश तिवारी, अवधेश दुबे ,शैलेश मिश्रा, योगेंद्र शंकर शुक्ला, सुरेंद्र दीवान ,बिहारी लाल शर्मा, राजेश दुबे ,सुरेंद्र शुक्ला ,चंद्र मोहन तिवारी, जितेंद्र तिवारी , अमिताभ दुबे , डॉ सुमित तिवारी, अमित कुमार शुक्ला ,मृत्युंजय दुबे, दिनेश शर्मा ,मनहरण तिवारी, प्रदीप नारायण तिवारी, कमल दीवान, प्रमोद चौबे ,योगेश तिवारी, चंद्रशेखर शुक्ला, अनिल दुबे, ज्ञानेश शर्मा ,सुभाष शर्मा अनिल तिवारी,नरेंद्र तिवारी, अशोक दीवान, अशोक शर्मा, आकाश दुबे, कैलाश मिश्रा, सूयश शुक्ला ,राकेश शर्मा ,राजेंद्र शर्मा, रामअवतार तिवारी, सुरेंद्र दुबे, राज किशोर तिवारी, राजेंद्र तिवारी, अनिल तिवारी ,संदीप पांडे ,विद्याधर दीवान ,एमपी शर्मा,सुब्रत शर्मा, सुयश शर्मा, प्रतिक तिवारी, विनय चौबे, पीके शर्मा, भूपेंद्र शर्मा ,डॉ मेघेश तिवारी, रमेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सदस्य शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

Vaccination के लिए सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री को दिए एक करोड़

कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सीरम के CEO अदर पूनावाला ने लगवाई वैक्सीन

हीरापुर छठ तालाब के पास 1.2 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार